Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    एक नवंबर को प्रातः काल 7 बजे सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का होगा शुभारंभ


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:-- जनपद की समाजसेवी संस्था छात्र सहायता समिति, बलिया के तत्वावधान में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ 2026 का शुभारंभ 1 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
    उक्त जानकारी देते हुए पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ के आयोजक सह छात्र सहायता समिति बलिया के अध्यक्ष सर्वदमन कुमार जायसवाल ने बताया कि 1 नवंबर 2026 दिन रविवार को प्रातः काल 7 बजे सतीश चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्रारंभ होने वाली पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ में शामिल धावक, धाविकाएं बलिया रेलवे स्टेशन के सामने से होते हुए बिशुनीपुर चौराहा, पानी टंकी चौराहा, जगदीशपुर चौराहा पहुंच कर ओवर ब्रिज से होते हुए सिविल लाइन्स पुलिस चौकी के निकट पहुंचकर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में मनोरंजन हाल पहुंचकर मिनी मैराथन दौड़ का समापन होगा। जहां पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह होंगे।

    Bottom Post Ad

    Trending News