Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    धनुष टूटते ही सीता ने राम के गले में डाली जयमाल : परशुराम का क्रोध देख सहमे..

    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- नगवा गांव की रामलीला में सोमवार की रात आदर्श रामलीला कमेटी के रंगमंच पर धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। सीता के स्वयंवर में राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार कई देश के राजा शिव धनुष को उठाने पहुंचे, लेकिन कोई धनुष को हिला भी नहीं पाया। 
    लंकाधिपति रावण के पहुंचते ही आकाशवाणी हुई, अरे लंकेश तुम्हारे कुंभिनिसी कन्या का दानव अपहरण कर लिया है। यह सुन रावण वहां से चला गया। जनक बोले मैं जान गया की धरती वीरों से खाली है। जनक की निराशा देख विश्वामित्र के इशारे पर श्रीराम ने धनुष को एक झटके में उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाने लगे। इसी दौरान धनुष काफी पुरानी होने की वजह से टूट गया। इसके बाद माता जानकी श्रीराम को जयमाल पहना देती हैं। सीताराम की जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। धनुष टूटने की आवाज सुनकर परशुराम पहुंचे। उनके और लक्ष्मण के बीच गरमागरमी हुई। परशुराम ने राम को युद्ध के लिए ललकारा तो राम ने कहा हम रघुवंशी हैं। युद्ध में काल से भी नहीं डरते। हम केवल ब्राह्मण कोप से डरते हैं। इस मर्म भरी बात पर परशुराम अपनी धनुष राम को देते हुए चले जाते हैं।
    राम की भूमिका में सिद्धार्थ पाठक, लक्ष्मण सर्वेश चौबे, राजा जनक सुनील पाठक, विश्वामित्र वीरेंद्र नाथ चौबे, रावण नंदलाल पाठक, साधु राजा मनोज पाठक, दुष्ट राजा की भूमिका में नितेश पाठक एवं परशुराम की भूमिका में जवाहरलाल पाठक के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।

    Bottom Post Ad

    Trending News