उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर,बलिया:--अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम थाना अध्यक्ष दुबहर बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ एन एच 31 से जनेश्वर मिश्र सेतु जाने वाले मार्ग पर एवं सवरूबांध से शिवपुर दियर नई बस्ती तक सायंकालीन फुट पेट्रोलिंग एवं पैदल गश्त की।
इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी विषयों की जानकारी ली। थाना अध्यक्ष ने आमजन को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बनाए रखने की अपील की। इस दौरान पुलिस द्वारा दो पहिया और चार पहिया गाड़ियों की चेकिंग व गाड़ियों पर सवार लोगों की तलाशी भी ली गई। साथ ही बिना हेलमेट बाइक चालकों को सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष बृजेश सिंह के साथ कई उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल शामिल रहे।

TREND