उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट: संतोष मिश्रा
अयोध्या :---अयोध्या जनपद के विकासखंड तारुन अंतर्गत ग्राम सभा चरावां में युवाओं ने अपने मित्र आशु तिवारी का जन्मदिन बहुत ही अनूठे रूप में मनाया ईश्वर की प्रार्थना के साथ आलू की कचालू गन्ने का रस दही के साथ वितरण कर पुरानी परंपराओं को जीवंत रखा आज के इस विषाक्त भरे जीवन में जहां पर पश्चिमी सभ्यता को कुछ लोग यहां पर अपना रहे हैं केक काट रहे हैं मोमबत्ती बुझा रहे हैं इन सब परंपराओं से अलग हटके अपने पुराने परंपराओं को आधार मानकर सर्व समाज को यह प्रेरणा देने का प्रयास कर रहे हैं सनातन धर्म ही सर्वोपरि है इसकी रक्षा में हमारी रक्षा हम अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य के कामना करते हैं। ना की दीपक बूझकर अपने बच्चों के जीवन में अंधेरा लाने का प्रयास करते हैं। राहगीरों श्रद्धालुओं की सेवा में लगे सौरभ पाण्डेय हिमांशु मिश्रा सचिन तिवारी शिवम पांडे प्रिंस तिवारी प्रभाकर मिश्रा वेदांस श्रेयांस अपनी युवा टीम के साथ लगे रहे ।आशू तिवारी ने बताया पश्चिमी सभ्यता हमे मंजूर नहीं है मैं अपनी सनातन संस्कृति पर विश्वास रखता हूं।

TREND