उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
सिकंदरपुर बलिया:---थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त व 02 नफर वांछित अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 अदद डंडा बरामद।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर श्री गौरव कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा थाना सिकन्दरपुर क्षेत्रांतर्गत काली माता मन्दिर के पास ग्राम मिश्रचक में हुये मारपीट/प्राणघातक हमले के सम्बन्ध में थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2025 धारा 109,191(2),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 से संबन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त व 02 नफर वाछिंत अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 18.04.2025 को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के निरीक्षक अपराध श्री नरेश कुमार मलिक मय फोर्स द्वारा मु0अ0सं0 101/2025 धारा 109,191(2),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित *अभियुक्त 1.रामलाल राजभर पुत्र स्व0 सुखनन्दन राजभर उम्र 52 वर्ष, व अभियुक्ता 1. जोनिया देवी पत्नी रामलाल राजभर उम्र 52 वर्ष 2. अनीता राजभर पुत्री रामलाल राजभर उम्र करीब 24 वर्ष समस्त निवासीगण चकबलदेव मिश्रचक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को मुखवीर की सूचना पर ग्राम चकबलदेव मिश्रचक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया से आज दिनांक 18.04.2025 को समय 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त व अभियुक्तागण के पास से आलाकत्ल 03 अदद डंडा बरामद किया गया व विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 101/2025 धारा 109,191(2),115(2),352,351(3) बी0एन0एस0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. रामलाल राजभर पुत्र स्व0 सुखनन्दन राजभर निवासी ग्राम मिश्रचक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 52 वर्ष
2. जोनिया देवी पत्नी रामलाल राजभर निवासी ग्राम मिश्रचक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र 52 वर्ष
3. अनीता राजभर पुत्री रामलाल राजभर वर्ष निवासी ग्राम मिश्रचक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया उम्र करीब 24
बरामदगी-
1. 03 अदद डंडा (घटना में प्रयुक्त)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक श्री नरेश कुमार मलिक थाना सिकन्दरपुर, बलिया
2. उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार थाना सिकन्दरपुर, बलिया
3. हे0का0 भाष्कर नाथ थाना सिकन्दरपुर, बलिया
4. का0 सालिकराम वर्मा थाना सिकन्दरपुर, बलिया
5. म0आ0 गरिमा शुक्ला थाना सिकन्दरपुर, बलिया
6. म0आ0 शैलजा थाना सिकन्दरपुर, बलिया
7. म0आ0 प्रियंका देवी थाना सिकन्दरपुर, बलिया