Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    इलाज के लिए तड़प रही महिला के घर पहुंची मदद संस्थान की टीम


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया :--आर्थिक तंगी के चलते इलाज के अभाव में तड़प रही महिला को मदद संस्थान ने आर्थिक मदद कर उनका दुःख दर्द बांटने का प्रयास किया। ज्ञात हो कि शिवपुर दीयर नई बस्ती,बेयास निवासी बृजरानी देवी पत्नी राजेश ठाकुर पिछले दिनों लकवा ग्रस्त हो गई ।  जिनका पैसे के अभाव में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। इसकी सूचना जैसे ही मदद संस्थान के ब्लाक अध्यक्ष पवन गुप्ता के माध्यम से संस्थान को हुई तो मदद संस्थान की टीम उनके दरवाजे पर पहुंच गई। जहां तत्कालिक तौर पर इलाज के लिए बृजरानी देवी को पांच हजार रुपए नगद धनराशि मदद संस्थान के तरफ से उपलब्ध कराई गई। आगे भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर सहयोग करने की बात कही गई। इस दौरान बृजरानी देवी एवं उनके पति राजेश ठाकुर ने मदद संस्थान को खुले हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इस मौके पर मदद संस्थान के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नितेश पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News