Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:समाजसेवा को समर्पित संस्था "समाजसेवी संस्था" द्वारा साइकिल वितरण कार्यक्रम





    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:सुरेश कुमार राजाराम
    गरीब और जरूरतमंद छात्रों के सपनों को दे रहे हैं पंख – समाजसेवी संस्था अयोध्या धाम का सराहनीय प्रयास

    अयोध्या :--- "शिक्षा के पथ पर अब कोई रुकावट नहीं" इसी संदेश के साथ समाजसेवी संस्था 'अयोध्याधाम' ने एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल पेश की है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत तिहुरा माझा में एक भव्य साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गरीब, जरूरतमंद और मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं इस प्रेरणादायी आयोजन में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। अध्यक्ष सुरेश यादव ने अपने संबोधन में कहा,
    शिक्षा सबका अधिकार है, और साइकिल एक जरिया है जिससे हम दूरदराज के बच्चों को स्कूल तक पहुँचाने में मदद कर सकते हैं। हमारी संस्था अब तक हजारों बच्चों को निःशुल्क साइकिल और पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर चुकी है। यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा साइकिल प्राप्त करने वालों में अंश, शिवा, आदर्श, सुमन मांझी और प्रियंका जैसी होनहार छात्राएं शामिल रहीं, जिनकी आंखों में शिक्षा के उज्ज्वल भविष्य की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
    गौरतलब है कि अयोध्याधाम संस्था पूर्व में कंबल वितरण, श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद व्यवस्था जैसी सेवाएं भी नियमित रूप से करती रही है। समाजसेवा के इस सतत कार्य के लिए संस्था को जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है अध्यक्ष सुरेश यादव ने अंत में कहा,अगर ईश्वर ने हमें समर्थ बनाया है तो हमारा धर्म है कि हम समाज की सेवा करें। समाजसेवा ही राष्ट्रसेवा है — यही हमारा संकल्प है।"
    इस मौके पर उपस्थित विशिष्ट जनों में सोमई निषाद, नरेंद्र यादव, राम सिंह, शिवराम यादव और राजेश यादव शामिल रहे, जिन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना की और कहा कि "अयोध्याधाम संस्था न सिर्फ शिक्षा बल्कि समाज सेवा के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है।"

    Bottom Post Ad

    Trending News