Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:जाम मुक्त बनाने के लिए 46 नए ब्रिज और ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव

    उत्तर प्रदेश लखनऊ 
    इनपुट: रमाशंकर गुप्ता 

    लखनऊ:---उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने लखनऊ को जाम मुक्त बनाने के लिए 46 नए ब्रिज और ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। 
    यह योजना लखनऊ की आठ विधानसभा क्षेत्रों में लागू होगी, जिनमें सरोजनी नगर, मलिहाबाद, बख्शी का तालाब, लखनऊ पश्चिम, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य, लखनऊ उत्तरी, और लखनऊ कैंट शामिल हैं। प्रस्तावित ब्रिजों की कुल लागत लगभग 1000 करोड़ रुपये है।
    विधानसभा क्षेत्रों में ब्रिज निर्माण का विवरण:
    सरोजनी नगर: 
    सबसे अधिक 10 ब्रिज प्रस्तावित।
    कारण—कानपुर रोड पर शाम को भारी ट्रैफिक दबाव।

    उद्देश्य—मुख्य सड़कों को तेज और सुगम तरीके से जोड़ना।

     मलिहाबाद 
    7 ब्रिज प्रस्तावित।

    ट्रैफिक दबाव को कम करने और क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस।
      
    बख्शी का तालाब
    7 ब्रिज प्रस्तावित।

    ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने के लिए।

    लखनऊ पश्चिम
    6 ब्रिज प्रस्तावित।
    मुख्य सड़कों और चौराहों पर जाम की समस्या को हल करने के लिए।

    लखनऊ पूर्वी और लखनऊ मध्य: 
    प्रत्येक में 5-5 ब्रिज प्रस्तावित।

    शहर के मध्य और पूर्वी हिस्सों में ट्रैफिक प्रबंधन और सुगम आवागमन के लिए।

    लखनऊ उत्तरी और लखनऊ कैंट 
    प्रत्येक में 3-3 ब्रिज प्रस्तावित।
    इन क्षेत्रों में भी ट्रैफिक दबाव को कम करने और कनेक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य।

    योजना का आधार
    सेतु निगम के इंजीनियरों ने तकनीकी अध्ययन और ट्रैफिक विश्लेषण के आधार पर यह योजना तैयार की है।

    सभी 46 ब्रिजों के लिए संभावित स्थलों का चयन किया गया है।
    निर्माण कार्य शासन से मंजूरी मिलने के बाद शुरू होगा।

    उद्देश्य:
    लखनऊ के सभी मुख्य इलाकों को जाम-मुक्त करना।
    सभी विधानसभा क्षेत्रों को एक-दूसरे से तेजी से जोड़ना।

    विशेष रूप से सरोजनी नगर जैसे क्षेत्रों में, जहां ट्रैफिक की समस्या गंभीर है, वहां प्राथमिकता।

    यह प्रस्ताव शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है, और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

    Bottom Post Ad

    Trending News