उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
मनियर बलिया:---थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 15 लीटर अवैध अपमिश्रित कच्ची शराब व अवैध अपमिश्रित शराब बनाने की सामग्री बरामद।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अवैध शराब/मादक पदार्थो की निष्कर्षण/ब्रिकी करने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 24.09.2025 को उ0नि0 संजय कुमार यादव मय हमराह हे0का0 अभिषेक सिंह व हे0का0 जितेन्द्र यादव के रवाना शुदा रो0आम तारीखी द्विरोजा से बगरज जुर्म जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु पेण्डिंग विवेचना, वाहन चेकिंग वांछित वारण्टी व शान्ति व्यवस्था ड्यूटी भ्रमण खेजुरी मोड के पास मामूर थे, कि मुखबिर की सूचना के आधार पर *अभियुक्त बीरबल यादव पुत्र स्व0 मोखलाल यादव निवासी ग्राम ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष* को जरीकेन में करीब 15 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने की सामग्री के साथ समय करीब 23.04 PM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/2025 धारा 60 Ex Act व 274,275 B.N.S पंजीकृत कर मा0न्यायालय जेल भेजा गय़ा ।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 185/2025 धारा 60 ExAct व 274,275 B.N.S थाना मनियर जनपद बलिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. बीरबल यादव पुत्र स्व0 मोखलाल यादव निवासी ग्राम ककरघट्टा थाना मनियर जनपद बलिया उम्र करीब 55 वर्ष
बरामदगी –
1. 200 ग्राम यूरिया
2. 200 ग्राम नौसादर
3. 200 ग्राम फिटकरी
4. 500 ग्राम नमक
5. 01 जरिकेन में कुल 15 लीटर लगभग अपमिश्रित नाजायज देशी शराब
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 133/2025 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना मनियर जनपद बलिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 संजय कुमार यादव,हे0का0 जितेन्द्र यादव, हे0का0अभिषेक सिंह थाना मनियर जनपद बलिया

TREND