Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पुलिस अधीक्षक बलिया ने जनाड़ी तिराहे पर पुलिस बूथ का किया उद्घाटन



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- पुलिसिंग की व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए दुबहर थाना क्षेत्र के बेयासी-जनाड़ी तिराहे जनेश्वर मिश्र पुल के रास्ते पर एक पुलिस बूथ की स्थापना की गई। जिसका विधिवत उद्घाटन बुधवार की शाम पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के साथ फीता काटकर किया। इस दौरान दुबहर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि समेत सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

     इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने स्थानीय लोगों से चौपाल लगाकर बातचीत भी की। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सुझाव दिया कि सभी ग्राम प्रधान अपने गांव के प्रमुख रास्ते पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल करें ताकि अपराधी घटनाओं पर रोकथाम लगाई जा सके।
    इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर, क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा, आदित्य नारायण मिश्रा, पूर्व प्रधान सुनील सिंह, घनश्याम पांडेय, विनोद भारती, प्रधान विनोद पासवान, राजनाथ सिंह, राहुल मिश्रा, धनजी यादव, अरुणेश पाठक, अंगद सिंह, प्रधान धर्मेंद्र यादव, रणजीत सिंह, बब्बन विद्यार्थी, भुवनेश्वर पासवान, पन्नालाल गुप्ता, बच्चन जी प्रसाद, पवन गुप्ता, धनु पांडेय, एस आई कालीशंकर तिवारी, मोतीलाल, रीमा यादव, सविता यादव, मनोज कुमार, आलोक सिंह, उपेंद्र यादव, संदीप गुप्ता, पंडित मुनन मिश्र, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अंत में सभी आगंतुकों के प्रति दुबहर थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने आभार प्रकट किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News