Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    हत्या का प्रयास से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    रसड़ा बलिया:--थाना रसड़ा, जनपद बलिया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास  से सम्बन्धित 03 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आशीष मिश्र के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री विपिन सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 14.03.2025 को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ0नि0 अरूण कुमार सिंह मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 102/2025 धारा 191(2),191(3),190,115(2),117(2),118(1),109, 324(5) 303(2) बी0एन0एस0 में मामूर थे कि मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1. सुमित सिंह उर्फ सीपू पुत्र प्रदीप सिंह, 2. राज सिंह पुत्र संजीव कुमार सिंह, 3. प्रदीप सिंह पुत्र दधिबल सिंह निवासीगण ग्राम सवरां थाना रसड़ा जनपद बलिया के घर पर दबिश दी गयी जो अपने घर के समाने मौजूद मिले । अभियुक्तगण उपरोक्त को समय करीब 06.45 बजे सुबह में गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।


    संबंधित अभियोग-
    1. मु0अ0सं0 102/2025 धारा 191(2),191(3),190,115(2),117(2),118(1),109, 324(5) 303(2) बी0एन0एस0 थाना रसड़ा, बलिया
    नाम पता अभियुक्तगण-
    1. सुमित सिंह उर्फ सीपू पुत्र प्रदीप सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम सवंरा थाना रसड़ा जनपद बलिया
    2. राज सिंह पुत्र संजीव कुमार सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम सवंरा थाना रसड़ा जनपद बलिया
    3. प्रदीप सिंह पुत्र दधिबल सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम सवंरा थाना रसड़ा जनपद बलिया 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. उप निरीक्षक अरूण कुमार सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया
    2. मुख्य आरक्षी नंदलाल यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया  
    3. मुख्य आरक्षी अरविन्द त्रिपाठी थाना रसड़ा जनपद बलिया  
    4. आरक्षी पंकज विश्वकर्मा थाना रसड़ा जनपद बलिया  

    Bottom Post Ad

    Trending News