Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अयोध्या जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल अलविदा की नमाज संपन्न हुई

    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:संतोष मिश्रा



     अयोध्या :---अयोध्या जनपद में कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल अलविदा की नमाज संपन्न हुई।रोजेदारों और नागरिकों ने मस्जिदों में अलविदा की नमाज पढ़ी।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यापक इंतजाम रहे। शहर कोठापर्चा स्थित टाटशाह मस्जिद के इमाम मौलाना समसुल कमर कादरी और मोहल्ला सुतिहटी के जामा मस्जिद काज़ी कुतबा के इमाम हाफ़िज़ मोहम्मद असलम ने रोजेदारों को अलविदा की नमाज अदा करवाई।सभी ने देश अमन,चैन, शांति की दुआ मांगी।वही इमामो ने सभी को अलविदा की मुबारकबाद देते हुए बताया कि रमजान के आखिरी जुमा को अलविदा जुमा कहते हैं। हम लोगों ने आज रमजान की आखिरी जुमा की नमाज पढ़ी और देश के लिए अमन चैन की दुआ किया।और प्रशासन का आभार व्यक्त किया की शांति के साथ जुमा की नमाज अदा की गई प्रशासन की अच्छी व्यवस्था रही। वही अभी रामदास वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी ने भी सभी को जुम्मा अलविदा की मुबारकबाद दी और प्रशासन और नगर निगम का भी आभार व्यक्त किया की बहुत ही अच्छी व्यवस्था है और सकुशल जुम्मे की नमाज अदा की गई। वहीं समाजसेवी मो इरफ़ान नन्हे मियां मियां ने भी सभी को जुमा अलविदा की नमाज पढ़ी और सभी को रमज़ान ईद व नवरात्रि कि मुबारकबाद दी और सभी के लिये खुशहाली तरक्की अमन चैन कि दुआ मांगी।

    Byte- समसुल कमर कादरी, इमाम टाटशाह मस्जिद
    Byte- हाफ़िज़ मोहम्मद असलम काजी कुतबा मस्जिद
    Byte- मोहम्मद इमरान उर्फ़ नन्हे मियाँ समाज सेवी
    Byte- सुल्तान अंसारी पार्षद अभिराम दास वार्ड

    Bottom Post Ad

    Trending News