Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में आग: इटारसी के पास सवा घंटे खड़ी रही ट्रेन; आग वाली बोगी को अलग कर रवाना की गई




    रेलवे समाचार 
    इनपुट:सोशल मीडिया 
     रेलवे समाचार:---मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में इटारसी के पास चलती ट्रेन की बोगी में आग लग गई। ये घटना सोमवार दोपहर करीब 4 बजे इटारसी और बानापुरा के बीच में खुटवासा रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
    घटना अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस में हुई है। अहमदाबाद से चलकर बरौनी जाने वाली ये ट्रेन दोपहर करीब 2 बजे खंडवा से इटारसी की ओर रवाना हुई थी। धरमकुंडी स्टेशन निकलने के बाद खंबा नंबर 724/12 के पास ट्रेन गार्ड ने धुआं निकलते देखा। जिसके बाद ट्रेन को अचानक रोका गया। ट्रेन के रुकने और आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
    आग लगने के बाद ट्रेन करीब सवा घंटे तक खड़ी रखी। बाद में आग वाले कोच को अलग कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। आग बुझाने की कोशिशें जारी है। आग लगने की इस घटना के कारण खंडवा से इटारसी आने वाला रेलवे डाउन ट्रैक पर यातायात बंद हो गया। जिसे शाम 6 बजे शुरू कर दिया गया है।

    Bottom Post Ad

    Trending News