उत्तर प्रदेश लखनऊ
इनपुट: रमाशंकर गुप्ता
लखनऊ:----एक अप्रैल से प्रदेश भर के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के खुलने का समय बदल जाएगा। शासन के पहले से चले आ रहे नियमों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के समय में आधे घंटे का अंतर रहेगा। माध्यमिक विद्यालय सुबह साढ़े सात बजे से लेकर दोपहर के डेढ़ बजे तक खुले रहेंगे। बीते सत्र तक पहले माध्यमिक विद्यालय सुबह के साढ़े सात से दोपहर के साढ़े 12 तक खुलते थे। बाद में इसमें समय का बदलाव करने इन्हें डेढ़ तक कर दिया गया।

TREND