Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पूर्व प्रधान जयकुमार सिंह की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों को बांटे गए कंबल


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- अखार गांव के लोकप्रिय ग्राम प्रधान रहे स्व. जयकुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
    कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक मंजू सिंह ने उन्हें एक कुशल राजनेता और कर्मठ जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि "जयकुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में गांव को एक नई पहचान दी। उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी गांव की शोभा बढ़ा रहे हैं और जनता उनका लाभ ले रही है।" परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने उन्हें 'विकास पुरुष' की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे गांव के विकास के लिए चिंतनशील रहते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
    पुण्यतिथि के अवसर पर स्व. जयकुमार सिंह के पुत्रों ने अपने पिता की स्मृति में सेवा का संकल्प दोहराया। इस दौरान क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। अंत में सभी के प्रति आभार अखार के प्रधान प्रतिनिधि लक्की सिंह ने प्रकट किया।
    श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से सपा नेता अनिल राय, देवनारायण सिंह 'पुन्ना', शशांक शेखर तिवारी, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू , चंद्रप्रकाश पाठक, विनोद सिंह, विवेक सिंह, मनीष पांडेय गुड्डू,  पूर्व प्रधान नफ़ीस अख्तर, भरत यादव, पप्पू गिरी, गायक राजेश पाठक, कुंज बिहारी दुबे, दिग्विजय सिंह, अनिल सिंह, बच्चन जी, प्रसाद, श्रीमोहन गिरी, दुर्गेश सिंह, नीरज सिंह, लक्ष्मण सिंह 'पप्पू', लक्की सिंह, चंकी सिंह, लित्तू सिंह, कान्हा जी सिंह, मधुर सिंह, पिंटू पासवान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News