Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    प्रकृति के सान्निध्य में जुटी वाराणसी की नंबर-1 CLIA यूनिट, बीमा योजनाओं पर हुई चर्चा


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    बलिया:--LIC क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही वाराणसी की नंबर-1 CLIA प्रियंवद दूबे यूनिट की एक विशेष संगोष्ठी इस बार पारंपरिक सभागार से हटकर प्रकृति की गोद में जनेश्वर मिश्र पार्क (वन विहार) में आयोजित की गई। खुले वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम ने अभिकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
    कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल प्रबंधक  राजेश चौधरी, मैनेजर CLIA पंकज श्रीवास्तव, सीनियर ब्रांच मैनेजर दिलीप तिवारी तथा डिप्टी मैनेजर CLIA मुकेश मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीमा के क्षेत्र में निरंतर सीख और सकारात्मक सोच को सफलता की कुंजी बताया।

     संगोष्ठी के दौरान LIC द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए गारंटीड प्लान- बीमा लक्ष्मी, नव जीवन श्री एवं आजीवन गारंटीड योजना जीवन उत्सव पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने इन योजनाओं को आम जनता के लिए सुरक्षित निवेश और भविष्य की मजबूत सुरक्षा का माध्यम बताया। सुंदर, शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में संपन्न यह संगोष्ठी न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि अभिकर्ताओं के उत्साह और टीम भावना को और अधिक मजबूत करने वाली साबित हुई।

    Bottom Post Ad

    Trending News