Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    निःशुल्क नेत्र स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 12 फरवरी को



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:-- न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच एवं ग्राम पंचायत नगवा के पूर्व प्रधान रहे स्वर्गीय केदारनाथ पाठक की 29वीं पुण्यतिथि 12 फरवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन दिन में 9.30 बजे से नगवा स्थित (त्रिदंडी स्वामी मंदिर) के पास किया गया है। शिविर में जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच के साथ-साथ आवश्यक दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।
    इसकी जानकारी देते हुए केदारनाथ पाठक सेवा संस्थान के अध्यक्ष नितेश पाठक ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

    Bottom Post Ad

    Trending News