Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    आगामी त्योहारों के मद्देनजर दुबहर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:--आगामी महाशिवरात्रि और ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु दुबहर थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अजय पाल की अध्यक्षता में 'पीस कमेटी' (शांति समिति) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न समुदायों के धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया।
    बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजय पाल ने उपस्थित लोगों को उच्चाधिकारियों के निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों की आड़ में किसी भी प्रकार की अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। थानाध्यक्ष ने अपील की कि सभी नागरिक त्योहारों को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाएं और प्रशासन का सहयोग करें। सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। गश्त बढ़ाई जाएगी और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा कि यदि किसी ने भी शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश की या असामाजिक गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
     बैठक में मौजूद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भी अपने विचार साझा किए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा बनाए रखा जाएगा और त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में ग्रामीण पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News