Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व सरपंच, पूर्व प्रधान स्व० केदारनाथ पाठक


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 
    दुबहर, बलिया:--न्याय पंचायत अखार के पूर्व सरपंच एवं ग्राम पंचायत नगवा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय केदारनाथ पाठक की 29वीं पुण्यतिथि गुरुवार को उनके पैतृक आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
    कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित अवध बिहारी चौबे ने पंडित शिवजी पाठक एवं राकेश पाठक के हाथों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन संपन्न कराया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि "स्व. केदारनाथ पाठक सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे। उन्होंने जीवनभर वंचितों और शोषितों के हक की लड़ाई लड़ी।"पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कहा कि"उनके द्वारा कराए गए विकास कार्य आज भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा की याद दिलाते हैं।"इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय पाठक के अंदर सहनशीलता कूट-कूट कर भरी थी। वे उच्च विचारों और रचनात्मक कार्यों के धनी थे। सपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर पासवान ने कहा कि "मंगल पांडेय की पावन धरती का सर्वांगीण विकास ही उनका असली सपना था। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी"
    श्रद्धांजलि सभा को डॉ. रविंद्र नाथ तिवारी, अरुणेश पाठक, धनजी यादव, कमलेश पांडेय, प्रमोद पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार रणजीत सिंह, जवाहरलाल पाठक, अजय अंबेडकर, सरल पासवान सहित कई गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।पुण्यतिथि के अवसर पर जनसेवा की भावना के साथ नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच की गई और जरूरतमंदों में दवा और चश्मों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्रृज किशोर पाठक एवं नितेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया। अंत में अजीत पाठक बब्लू ने उपस्थित सभी आगंतुकों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
      
    इस मौके पर छोटेलाल पाठक ,राधाकृष्ण पाठक, पन्नालाल गुप्ता, विनोद पाठक, रविंद्र पाल मुखिया, अनिल पाठक, विनोद गुप्ता, विवेक पाठक, मुस्तफा, इस्माइल, मुबारक, विनोद पासवान, सीताराम राजभर, भरत पाठक, खन्नु पाठक, श्याम बिहारी चौबे, शिवनाथ यादव, रवि शंकर पाठक , रामजी गिरी, यज्ञ किशोर पाठक, ऋतुराज पाठक, विश्वनाथ पाठक, बच्चन जी प्रसाद, रामजी गिरी, शंकर प्रसाद चौरसिया, सुरेश यादव रैना, दिलीप सिंह, मदन सिंह, दीपक पासवान, डॉ. तेज बहादुर, वरुण सिंह, हरिशंकर पाठक, गायक राजेश पाठक, अलगू राम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News