उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट:धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र में व्याप्त विद्युत दुर्व्यवस्था के स्थाई समाधान के लिए क्षेत्र के लोगों ने अपने इलाके के लोकप्रिय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दया शंकर सिंह से मिलने का मन बनाया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया सेंटर अखार के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि इलाके की विद्युत समस्या का अगर स्थाई समाधान निकालना है तो उसके लिए अखार स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर या डुमरी के फील्ड में एक नया विद्युत सब स्टेशन का निर्माण करना होगा । तभी जाकर के इस इलाके की विद्युत व्यवस्था को सुचार और सही तरीके से चलाया जा सकेगा।
नया विद्युत सब स्टेशन के निर्माण होने से इलाके के अनेकों गांव के लोग लाभान्वित होंगे और प्रतिवर्ष गर्मी में हो रहे ओवरलोडिंग की समस्या से भी इलाके के लोगों को निजात मिल सकेगी। इस संबंध में क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही अपने विधायक दयाशंकर सिंह जी से मुलाकात कर इस समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग करेगा ।

TREND