उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट:संतोष मिश्रा
अयोध्या :---थानाध्यक्ष रौनाही सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सोमवार को वांछित अभियुक्त रघुवंश मणि पाण्डेय उर्फ डब्बू पुत्र उत्तम पाण्डेय निवासी ग्राम पण्डितपुर थाना रौनाही जनपद अयोध्या को लखौरी फ्लाई ओबर कट के पास से समय 13.50 बजे अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
ज्ञातव्य हो कि थाना रौनाही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/25 धारा 109 (1)/352 में वांछित अभियुक्त रघुवंश मणि पाण्डेय उर्फ डब्बू द्वारा गाड़ी हटाने की बात को लेकर अपने विपक्षी को जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचा से फायर किया गया था, किन्तु उसे जानमाल की कोई हानि नही हुई थी। उसी आधार पर मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान एक अवैध तमंचा 12 बोर एवं दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। जिसके ख़िलाफ़ धारा 109 (1)/352 व 3/25 A एक्ट धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

TREND