Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    कलेक्ट्रेट सभागार अयोध्या मे आगामी त्यौहार ईद उल फितर एवं अलविदा की नमाज के दृष्टिगत संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ हुई बैठक



    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट:संतोष मिश्रा
    अयोध्या 24 मार्च 2025 :----आगामी त्यौहार ईद उल फितर एवं अलविदा की नमाज के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार मे श्रीमान जिलाधिकारी महोदय श्री चंद्र विजय सिंह अयोध्या की अध्यक्षता में एक बैठक जनपद के संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ संपन्न हुई।
    बैठक में मौजूद जनपद अयोध्या के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नजमुल हसन गनी एवं सुन्नी मरकज जामा मस्जिद टाट शाह के सचिव श्री सिराजुल हक नायाब सदर कमर राइन,श्री वकार खान सहित मरकज़ी अंजुमन तब्लीग अहलै सुन्नत जामा मस्जिद टाट शाह के फज़ल हुसैन अज़हरी,मोहम्मद लकी, मो.अनस अंसारी, मोहम्मद ओवैस व भादरसा कस्बा से आए सैयद सबीउल हसन (पप्पू) रुदौली से अम्मार हशमती  
    आदि ने ईद उल फितर एवं अलविदा की नमाज को लेकर क्षेत्र की समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया तथा मुस्लिम समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता मंसूर इलाही पूर्व सेक्रेटरी सराय मस्जिद , सुन्नी मरकज के अधिवक्ता आफताब खान शेरु, अधिवक्ता नदीम सिद्दीकी आदि ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि अयोध्या कैंट अयोध्या की सिविल लाइन ईदगाह में विगत वर्षों की भांति ईद उल फितर की नमाज संपन्न कराई जाए।
    वही अयोध्या धाम अयोध्या से श्री काशिफ शेख चौधरी ने अपने दिए गए पत्र के माध्यम से अवगत कराया की अयोध्या धाम अयोध्या में लगभग तीन दर्जन से अधिक मस्जिदों में 28 मार्च को अलविदा की नमाज एवं चंद्र दर्शन अनुसार ईद उल फितर की नमाज समस्त ईदगाहों में होगी जिसमें जिला प्रशासन द्वारा परंपरागत मिलने वाली समस्त सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया गया है वही अयोध्या धाम के टूटे मार्ग और जल भराव से संबंधित जटिल समस्या को श्री शोएब खान द्वारा अवगत कराया था जिसे जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभाग को तुरंत निस्तारण करने का आदेश दिया है।
    साथ ही शहर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री जाहिद खाँ वारसी बाबा ने ईद उल फितर एवं अलविदा की नमाज के संबंध में दिए गए पत्र के माध्यम से अयोध्या कैंट अयोध्या धाम सहित जनपद अयोध्या के शहरी ग्रामीण क्षेत्र की समस्त मस्जिद ईदगाहों के आसपास साफ सफाई चूना छिड़काव खराब रास्तों की मरम्मत पेयजल व्यवस्था स्वास्थ्य व्यवस्था सहित विशेष सुरक्षा व्यवस्था प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है साथ ही श्री वारसी ने पत्र के माध्यम से कहां है कि कदीमी ईदगाह सिविल लाइन मे विगत वर्षों की भांति ईद उल फितर की नमाज अदा कराई जाए।

    अंजुमन गुलिस्तान ए अहलै सुन्नत मोहल्ला लालबाग के सेक्रेटरी श्री अब्दुल समद अंसारी ने एक पत्र प्रेषित कर मोहल्ला लालबाग के हजारों लोगों की जनहित समस्या से जिला प्रशासन को अवगत कराया है।

    Bottom Post Ad

    Trending News