Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    बालिकाओं को उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 

    बलिया उत्तरप्रदेश:---मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना बांसडीह जनपद बलिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवली शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी में बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर पम्पलेट वितरित किया गया।
    कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह महोदय* के निर्देशन में आज दिनांक-17.04.2025 को जनपद के थाना बांसडीह की मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने ही थाना क्षेत्रांतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय कैथवली शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी में महिला बीट पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई।
     और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News