Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    भाजपा के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने गांव चलो अभियान के तहत कई गांवों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की दी जानकारियां


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया :-- भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर चल रहे गांव चलो अभियान के तहत भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने क्षेत्र के जनाड़ी, दुबहर, बसरिकापुर में डोर टू डोर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बतलाया।
    इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की दर्जनों योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार विकास कार्यों के लिए दृढ़ संकल्पित है। भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश पांडेय ने सुशासन सहित दर्जनों योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश एवं देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, गीतेश  पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, सुधीर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News