Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तागण को किया गया गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 



    मनियर बलिया:---थाना मनियर जनपद बलिया पुलिस द्वारा दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तागण को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे वांछित अभियक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह श्री प्रभात कुमार के कुशल नेतृत्व मे थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता। 
                    
    उल्लेखनीय है दिनांक 20.06.25 को वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरी नातिनी जिसकी शादी धूमधाम से नरेन्द्र चौहान पुत्र हरेन्द्र चौहान ग्राम कोटवा थाना मनियर के साथ हुई थी, उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिसकी सूचना वह अपने माता पिता एंव मुझे भी फोन से दी थी । मेरी नातिनी का पति बाहर है, उसके कहने पर चम्पा देवी (ननद), पूजा देवी (जेठानी) पत्नी बीरेन्द्र चौहान, रीना देवी जेठानी पत्नी कन्हैया चौहान ने मरी नातिनी की हत्या कर उसके शव को फांसी के फंदे पर लटका कर आत्म हत्या का रुप देने की कोशिश किये है। इस तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/25 धारा 80(2), 85 बी0एन0एस0 व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट पंजीकृत किया गया था।
                   
    इसी क्रम में आज दिनांक 21.06.25 को थाना मनियर पुलिस टीम के उ0नि0 श्री ओमनरायन पाठक मय हमराह का0 रितेश कुमार पाण्डेय व म0का0 शिखा मिश्रा म0का0 बीना देवी के साथ मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिर0/विवेचना हेतु क्षेत्र मे मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्तागण नाम 1. रीना देवी पत्नी कन्हैया चौहान उम्र 35 वर्ष, 2.पूजा देवी पत्नी वीरेन्द्र चौहान उम्र 32 वर्ष, 3.चम्पा देवी पुत्री हरिहर उर्फ हरेन्द्र चौहान उम्र 40 वर्ष, निवासीगण कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया* को बस स्टैण्ड के पास से कारण गिरफ्तारी बताकर महिला आरक्षीगण के मदद से हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तागण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्याया0 भेजा गया।
    पंजीकृत अभियोग
    मु0अ0सं0 135/25 धारा 80(2), 85 बी0एन0एस0 व 3/ 4 डी0पी0 एक्ट थाना मनियर जनपद बलिया  
    गिरफ्तार अभियुक्तागण का नाम व पता
    1.रीना देवी पत्नी कन्हैया चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया
    2.पूजा देवी पत्नी वीरेन्द्र चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया
    3.चम्पा देवी पुत्री हरिहर उर्फ हरेन्द्र चौहान उम्र 40 वर्ष निवासी कोटवां थाना मनियर जनपद बलिया 
    गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
    1. उ0नि श्री ओमनरायन पाठक थाना मनियर जनपद बलिया  
    2. का0 रितेश कुमार पाण्डेय थाना मनियर जनपद बलिया 
    3. म0का0 शिखा मिश्रा थाना मनियर जनपद बलिया 
    4. म0का0 बीना देवी थाना मनियर जनपद बलिया 
     
                     

    Bottom Post Ad

    Trending News