उत्तर प्रदेश जनपद-बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
फेफना बलिया:--थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस द्वारा धारा 108 BNS से संबंधित 02 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जो रहे अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक श्री कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी सदर श्री मो0 उस्मान के निकट पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष फेफना श्री अजय कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व मे थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि दि0.20.06.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ कि मेरी लड़की की शादी पंकज तुरहा पुत्र गुलाब तुरहा निवासी ग्राम मिड्डा थाना फेफना बलिया के साथ हुई थी, दिनांक 19.06.2025 को मेरी लड़की को मेरे दमाद पंकज तथा उसके भाई सचिन नें मेरे लड़की को डाटा मारा, मेरी पुत्री नें इन लोगों की प्रताड़ना से जहर खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 146/2025 धारा 108 B.N.S पंजीकृत किया गया।
इसी क्रम में आज दिनांक 21.06.2025 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला मय हमराह के साथ मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण 1.पंकज तुरहा पुत्र गुलाबचन्द तुरहा निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष 02.सचिन कुमार तुरैहा पुत्र गुलाबचन्द तुरहा निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष* को मिड्ढा नहर अगरसण्डा के पास से समय करीब 08.25 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यावाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-
1.पंकज तुरैहा पुत्र गुलाबचन्द तुरहा निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 28 वर्ष
2.सचिन कुमार तुरैहा पुत्र गुलाबचन्द तुरहा निवासी मिड्ढा थाना फेफना जनपद बलिया उम्र करीब 22 वर्ष
सम्बन्धित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 146/2025 धारा 108 BNS थाना फेफना जनपद बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
01.उ0नि0 अशोक कुमार शुक्ला थाना फेफना जनपद बलिया
02. हे0का0 फौजदार यादव थाना फेफना जनपद बलिया
03. का0 राजन रजक थाना फेफना जनपद बलिया