बक्सर बिहार
इनपुट:वायरल विडियो
बक्सर बिहार :--यूपी-बिहार को जोड़ने वाली भरौली स्थित पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे के वक्त बलिया जिले के भरौली की तरफ से तेज रफ़्तार बिहार प्रांत के बक्सर जा रही स्कार्पियो अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। यह देख यूपी और बिहार दोनों तरफ के प्रशासन व आमजन मौके पर इकट्ठा हो गए। प्रशासन उन लोगों की तलाश में जुट गई। लेकिन अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। स्कार्पियो में तीन लोग सवार बताए जा रहे है।
लेकिन इसका अभी स्पष्ट आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में डूबे सभी लोग बक्सर के बताए जा रहे है जो बलिया से भरौली के रास्ते स्कार्पियो से अपने गांव जा रहे थे। तब तक भरौली सेतु पर हादसा हो गया। इस बाबत नरही थानाध्यक्ष फहीम फरीदी ने बताया कि वाहन में तीन लोगों के सवार होने की जानकारी मिल रही। यह सभी लोग बिहार के बक्सर के रहने वाले बताए जा रहे है जो बलिया से वाया भरौली सेतु होते हुए अपने गांव बक्सर जा रहे थे।
यूपी-बिहार को जोड़ने वाली भरौली पुल से अनियंत्रित स्कॉर्पियो गंगा नदी में गिरी, क्रेन से स्कॉर्पियो और शव को निकाल गया बाहर। अन्य की तलाश जारी।बताया जा रहा है कि गाड़ी में 3 से 4 लोग सवार थे। सभी लोगों की मौत हो चुकी है।
यूपी-बिहार को जोड़ने वाले गंगा पुल पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित स्कार्पियो नदी में गिरी, कई लोगों के डूबने की आशंका.।उत्तर प्रदेश के भरौली और बिहार के बक्सर के मध्य रात्रि 8.20 बजे हुआ हादसा। स्कार्पियो की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी।हादसे के दौरान वाहन का एक पहिया तक निकलकर पुल पर बिखरा पड़ा है।
स्कार्पियो बक्सर से भरौली की तरफ यानि बिहार से यूपी में आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसमें चार से पांच लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की खबर मिलते ही यूपी के नरहीं थाना और बिहार के बक्सर जनपद के टाउन थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत -बचाव में जुट गई।एनडीआरएफ टीम के आने का देर रात तक किया जा रहा था इंतजार।