उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
बलिया उत्तरप्रदेश:---सांप काट ले तो क्या करें और क्या नहीं करें?
हर साल हजारों लोग सर्पदंश का शिकार होते हैं — सही जानकारी ही जान बचा सकती है।
✅ सांप काटने पर क्या करें:
1. तुरंत एंबुलेंस या 15400 (सर्पदंश हेल्पलाइन) पर कॉल करें।
2. पीड़ित को सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
3. यदि जख्म दिल से नीचे है, तो व्यक्ति को लेटाएं।
4. पीड़ित को शांत रखें – ज़्यादा हिलने न दें।
5. घाव पर साफ और ढीली पट्टी बांधें।
6. घड़ी, अंगूठी, टाइट कपड़े हटा दें।
7. यदि पैर पर काटा है तो जूते उतार दें।
8. काटने का समय नोट कर लें।
9. यदि संभव हो तो सांप की फोटो लें (सुरक्षित स्थिति में)।
क्या न करें:
1. बिना डॉक्टर के कोई दवा न दें।
2. घाव को काटने या चूसने की कोशिश न करें।
3. घाव पर बर्फ या ठंडी चीज़ें न लगाएं।
4. पीड़ित को शराब, चाय-कॉफी न दें।
5. उसे चलने न दें, गाड़ी से अस्पताल ले जाएं।
6. सांप को पकड़ने की कोशिश न करें।
7. सक्शन डिवाइस का इस्तेमाल न करें।
सांप के काटने के लक्षण:उल्टी या चक्कर
मांसपेशियों में अकड़न
पलकों का झुकना
घाव के आसपास सूजन या जलन
त्वचा का रंग बदलना
बुखार, दस्त, सिरदर्द
थकान, कमजोरी, लो बीपी
🐍 कैसे पहचानें कि सांप ज़हरीला है या नहीं?
भारत में करीब 250 तरह के सांप हैं, जिनमें ये 4 सबसे जहरीले हैं:
1. नाग (कॉमन कोबरा)
2. करैत (कॉमन क्रेट)
3. रसेल वाइपर
4. सॉ-स्केल्ड वाइपर
जहरीले सांप की पहचान:
सिर त्रिकोणीय और बड़ा
दो गहरे fang marks (दांतों के निशान)
यदि सिर्फ छोटे-छोटे निशान हों – संभवतः गैर ज़हरीला सांप
(फोटो में अंतर साफ दिखाया जा सकता है)