उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया/रेवती :--- भोजपुरिया दिलों की धड़कन अब रेवती में तेज़ होने वाली है! नगर पंचायत रेवती के मंच पर जल्द ही गूंजेगा सुर, थिरकेंगे कदम और झूमेंगे लोग, जब एक साथ दिखेंगे भोजपुरी के नामी कलाकार।
इस भव्य मंच पर बलिया के चमकते सितारे सन्नी पाण्डेय अपनी झनकती आवाज़ से माहौल को रंगीन बनाएंगे, तो वहीं बक्सर से चलकर आएंगे युवा दिलों की धड़कन, सुपरहिट सिंगर व एक्टर अरविन्द अकेला ‘कल्लू’, जिनकी एक झलक पाने को भीड़ बेकाबू हो जाती है।
महफिल को और भी दिलकश बनाएंगी भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका निशा उपाध्याय, जिनकी मधुर आवाज़ दिलों को छू जाती है। नाच-गाना पसंद करने वालों के लिए ख़ास तोहफ़ा रहेंगी ग्लैमरस डांसर माहि मनीषा, जिनके लटके-झटकों पर हर कोई झूम उठेगा।
नगर पंचायत रेवती द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम न सिर्फ मनोरंजन का तगड़ा डोज़ होगा, बल्कि भोजपुरिया संस्कृति की शान भी बढ़ाएगा। क्षेत्रीय कलाकारों और भोजपुरी प्रेमियों के लिए यह शाम यादगार बनने वाली है।
तो तैयार हो जाइए रेवतीवासियों! जब सुर से सजेगा मंच, और भोजपुरिया सितारों से चमकेगा आसमान – ऐसा मौका बार-बार नहीं आता!