उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
इनपुट:सोशल मीडिया
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश:---घर में घुसकर बालिका से दुष्कर्म देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला, बच्ची की हालत नाजुक
सुल्तानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली सो रहीं बालिका के साथ दुष्कर्म किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। 11 वर्षीया पीड़िता की हालात नाजुक बताई जा रहीं है। आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है। घटना से गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत जानकारी के लिए देहात कोतवाल का फोन कई मिलाया गया, लेकिन नेटवर्क क्षेत्र के बाहर होने से संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों की माने तो पुलिस दुष्कर्म की घटना को छेड़खानी दिखाने की कोशिश में जुटी है।