Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:सरयू नदी के किनारे बनी पुष्पवाटिका पर्यटक भी जल्द आनंद उठा सकेगे

    उत्तर प्रदेश अयोध्या 
    इनपुट: संतोष मिश्रा 

    अयोध्या:---रामनगरी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बन रही पुष्पवाटिका का अयोध्यावासियो के साथ साथ पर्यटक भी जल्द आनंद उठा सकेगे। जिसका निर्माण गार्डन ग्लोरी इंडिया ऑफ दिल्ली की कम्पनी के द्वारा किया जा रहा है। इस पुष्पवाटिका का पूरा निर्माण दिल्ली की कम्पनी के सीईओ कौशलेन्द्र अग्रवाल के द्वारा बनाया जा रहा है।वाटिका का सौंदर्यकरण कार्य जारी है। लगभग 1 महीने के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा।इसमे मौसमी फूलों से शुरुआत किया गया है। आगे इसे पुष्पवाटिका में कन्वर्ट किया जाएगा। विभिन्न तरीके की प्रजातियां रहेंगी, जिससे अयोध्या में आने वाले पर्यटकों को कुछ अलग तरीके की चीजें मिले जो बाकी प्रदेशों में न मिल रही हो। यहां पर पानी,शौचालय की व्यवस्था होगी। जिसमे खान पान की व्यवस्था होगी। अगर कोई भगवान राम के दर्शन करने के लिए आया है तो कुछ समय सरयू के किनारे व्यतीत करें।वही नगर निगम के अपर आयुक्त सुमित का कहना है कि इस पुष्प वाटिका का गार्डन ग्लोरी इंडिया ऑफ दिल्ली की कम्पनी के द्वारा इसका सौंदर्यकरण किया जा रहा है। जिसमें सेल्फी पॉइंट के साथ-साथ और भी हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस वाटिका में अच्छे पौधे जो देश विदेश में कभी देखे नहीं गए होंगे।यहाँ पर उस तरह के पौधे लगाए गए हैं। जो आकर्षण का केंद्र बनेगा।इस वाटिको को लगभग डेढ़ एकड़ मे बनाया जा रहा है अभी आगे और बढ़ाया जाएगा। जिस पर कार्रवाई चल रही है।लगभग 1 महीने के अंदर पूरा कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News