Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग व जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :Pt C.H.Pandey

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार  :--दिनांक - 19 जून 2025दिन -  गुरूवार
    🌤️ विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ अयन - उत्तरायण
    🌤️ ऋतु - ग्रीष्म ॠतु
    🌤️ मास - आषाढ (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार ज्येष्ठ)
    🌤️ पक्ष - कृष्ण
    🌤️ तिथि - अष्टमी सुबह 11:55 तक तत्पश्चात नवमी
    🌤️ नक्षत्र - उत्तरभाद्रपद रात्रि 11:17 तक तत्पश्चात रेवती
    🌤️ योग - सौभाग्य 20 जून रात्रि 02:46 तक तत्पश्चात शोभन
    🌤️ राहुकाल - दोपहर 02:21 से शाम 04:01 तक
    🌤️ *सूर्योदय - 05:58
    🌤️ *सूर्यास्त -  07:21
    👉 *दिशाशूल - दक्षिण दिशा मे
    🚩 व्रत पर्व विवरण - पंचक
    💥 विशेष - अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
     🌞  वैदिक पंचांग 🌞🌷 आर्थिक सम्पन्नता हेतु🌷
    👉🏻 यदि आर्थिक सम्पन्नता चाहते हैं तो नित्य पीपल के वृक्ष में 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का उच्चारण करते हुए जल अवश्य दें और कम-से-कम ७ बार परिक्रमा करें। (रविवार को पीपल के स्पर्श से बचें ।)

    🌞 वैदिक पंचांग 🌞🌷 वर्षा ऋतु विशेष🌷
    ☔ 21 जून से वर्षा ऋतु प्रारंभ हो रही है | इसे शास्‍त्रीय भाषा में आदानकाल बोलते है | जठराग्नि दुर्बल होती है | वायु, गैस की तकलीफें उभरती हैं  | पित्त संचित होता है | अगर सावधान नहीं रहें तो पित्त व वात मिलकर हार्ट अटैक बना सकता है | इस आदानकाल में कब्जियत न रहे इसका ध्‍यान रखना चाहिए।
    करने योग्य ☔
    ✅ १) पेट साफ़ रहे इसके लिए हरड़ रसायन २ -२ गोली खाना | हरड रसायन , रसायन से बना हुआ टोनिक है । दिनभर खाया हुआ टोनिक बन जायेगा।
    ✅ २) शुद्ध वातावरण व शुद्ध जल का सेवन करना।
    ✅ ३) मधुर भोजन, चिकनाईवाला, शरीर को बल देनेवाला भोजन करना चाहिये और दोपहर के भोजन में नींबू, अदरक, सैंधा नमक, लौकी, मैथी, खीरा, तुरई आदि खाने चाहिए।
    ✅ ४) वर्षाऋतु में पानी गरम करके पियें अथवा तो पानी की शुद्धता का ध्यान रखें।
    ✅ ५) वायुप्रकोप से जोडों में दर्द बनने की संभावना है और बुढ़ापे में लकवा मारने की संभावना बढ़ जाती है | भोजन में लहसुन की छौंक लकवे से फाईट करता है।
    ✅ ६) चर्मरोग, रक्तविकार आदि बिमारियों की इस ऋतु में संभावना बढ़ जाती है | नींबू, अदरक, गाजर, खीरा स्वास्थ्‍यप्रद रहेगा।
    ✅ ७) सूर्यकिरण स्नान सभी ऋतुओं में स्वास्थ्‍य के लिए हितकारक है‌
    ✅ ८) अश्विनी मुद्रा- श्वांस रोककर योनि संकोच लेना और मन में भगवान का जप करना इस सीज़न की बी‍मारि‍यों को भगाने की एक सुंदर युक्ति है।
    ☔ न करने योग्य ☔
    ❌ *्१) गरम, तले हुए, रूखे, बासी, डबल रोटी, आटा लगा हुआ बिस्किट आदि स्वास्थय के लिए इस सीज़न में हितकर नहीं है । फास्ट फ़ूड से बचना चाहिए‌
    ❌ २) देर रात बारिश के सीज़न में न जागें।
    ❌ ३) अधिक श्रम, अधिक व्यायाम न करें।
    ❌ ४) खुले आकाश में सोना खतरे से खाली नहीं है।
    ❌ ५) ज्यादा देर तक शरीर भीगा हुआ न रखें | सिर गिला हो तो तुरंत पोछ लें।
    ❌ ६) भीगे शरीर न सोयें और रात्रि को स्नान न करें | मासिक धर्म आये तो तुरंत स्नान करके सूखे कपडे से अपने को पींछ ले।

    🌞 वैदिक पंचांग 🌞पंचक
    16 जून, सोमवार 1:06 अपराह्न 20 जून, शुक्रवार 9:45 बजे तक 

      जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष!

    दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
    आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है।
     
    शुभ दिनांक : 1, 10, 20, 28
    शुभ अंक : 1, 10, 20, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
    शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
    ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
    शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
     
    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :
    स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

    मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
    आज का दिन हानिकारक है किसी भी प्रकार के आर्थिक अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य यथा संभव टालने का प्रयास करें धन का लेनदेन भूल कर भी ना करें। कार्य क्षेत्र अथवा डोर रहने वाले स्नेहीजन से अप्रिय समाचार मिलने से मन का उत्साह खत्म होगा। कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।

    वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
    आज का दिन लाभदायक रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे लेकिन अन्य लोगो के ऊपर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा लोग आपके सानिध्य में हल्कापन अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर कोई भी काम निश्चित समय पर नही होगा फिर भी धन लाभ कही ना कही से अचानक होगा। आप घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक मामलो में स्पष्टता ना रहने के कारण किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। महिलाओं को गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। 

    मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
    आपके लिये आज का दिन सफलता दायक है लेकिन आपका मिजाज अन्य लोगो से जल्दी मेल नही खायेगा जिससे कार्यक्षेत्र एवं घर मे दो राय बनेगी। किसी भी प्रकार के पुराने अधुरे कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा धन की आमद में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन आवश्यकता अनुसार सजह हो जाएगी। व्यवसायी वर्ग ना चाहकर भी उधार देने के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। भाग-दौड़ भरी दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में छोटी मोटी छींटा कशी लगी रहेगी।  बुजुर्गो की चिंता होगी।

    कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
    आज का दिन आपके लिये उन्नति कारक रहेगा। आज आप थोड़े में संतोष नही करेंगे अधिक से अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे सेहत की भी अनदेखी करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा व्यवहारिकता के बल पर लाभ और सम्मान कमाएंगे। महिलाये भी परिवार एवं अपने कार्यो के प्रति ज्यादा समर्पित रहेंगी जिस कार्य को करने की ठान लेंगी उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगी भविष्य के लिये संचय भी करेंगी। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। नौकरी पेशा जातको को कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा।

    सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
    आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल रहने वाला है लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। दिन के आरंभिक भाग में आपको परिजनों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ेगा मानसिक एवं शारीरिक बेचैनी आज दिन भर ही रहेगी। कार्य स्थल पर अव्यवस्थ रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो जायेगा। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। बुजुर्ग वर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। संतानों के व्यवहार से थोड़ी पीड़ा भी होगी। वाहन सावधानी से चलाए चोट लगने का भय है।

    कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
    आपको आज का दिन पूर्व में किये शुभ कार्यो का फल देगा। आज आप जिस  कार्य को बेमन से करेंगे उसमे भी सफलता मिलेगी लेकिन व्यवसायिक कार्यो की व्यस्तता के कारण घर के सदस्यों की अनदेखी भारी पड़ेगी घर मे किसी ना किसी से नाराजगी रहेगी। इसके विपरीत कार्यक्षेत्र पर व्यवहार एवं मृदु वाणी जय कराएगी। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पैतृक मामलो को लेकर परेशानी हो सकती है। आरोग्य बना रहेगा।

    तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
    आज का दिन आपके लिये साधारण रहेगा दिन का पहला भाग किसी ना किसी कारण अशान्त बनेगा कार्य क्षेत्र पर भी आरम्भ में व्यवधान आने से परेशान रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी धन लाभ आशा से कम फिर भी खर्च निकालने लायक हो जाएगा। नौकरी वालो से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेंगे लेकिन मन की इच्छा आज प्रकट ना करें निराशा मिलेगी। सरकारी कार्य मे कागजी कमी रुकावट डालेगी। आपका हृदय नरम रहेगा अपना काम छोड़कर अन्य की सहायता करेंगे। दोपहर बाद चक्कर आने पेट मस्तिष्क संबंधित समस्या खड़ी होगी। परिजनों से संबंध ठीक होंगे।

    वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
    आज के दिन परिस्थितियां कुछ राहत वाली रहेंगी लेकिन आपका अकड़ू स्वभाव शांत हुए विवाद को फिर ताजा करेगा लेकिन स्थिति गंभीर होने से पहले संभल भी जाएंगे। घर अथवा भर के बुजुर्गो से सतर्क रहें अन्यथा कड़वी बाते सुनने को मिलेंगी। कार्य व्यवसाय में थोड़े परिश्रम के बाद मध्यान बाद से धन की आमद शुरू हो जाएगी जो संध्या तक रुक रुक कर चलती रहेगी। आज कंजूस प्रवृति रहने के कारण खर्च भी हिसाब से करेंगे। महिलाये आज अपने मन की ही करेंगी टोका टाकी करने पर उग्र हो सकती है। सेहत लगभग सामान्य ही रहेगी थोड़ा मानसिक दबाव अनुभव होगा।

    धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
    आज का दिन कलहकारी रहेगा दिन के आरम्भ में ही किसी छोटी सी गलती के कारण घरवालो से भिड़ंत होगी इसके बाद भी शांति नही मिलेगी रही सही कसर कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी के ऊपर निकाल देंगे आज आपके साथ लोग केवल काम के लिये ही व्यवहार करेंगे।पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आपकी अविवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने से रोक नही पाएंगे ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य संभव आज टालें। घर मे किसी ना किसी की दवा पर खर्च होगा।

    मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
    आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर आश्चर्यचकित करेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही शुभ संकेत मिलने लगेंगे लेकिन स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण दुविधा में रहेंगे। मध्यान बाद किसी पुराने व्यवहार से धन लाभ होगा आवश्यकता के समय पर होने से मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा लेकिन सोच-विचार कर ही किसी की बातों पर विश्वासः करें धोखा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण भी परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्न रहेग। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन अकस्मात क्रोध आएगा।

    कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
    आज के दिन आप मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। दिन का आरंभ शुभ कार्यो में व्यतीत होगा आध्यात्मिक पक्ष बलवान रहेगा धर्म कर्म का किसी ना किसी रूप में फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर मे आज शांति रहेगी।

    मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
    आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा मन मे धन संबंधित उलझने लगी रहेंगी इनका समाधान आज मुश्किल ही हो पायेगा फिर भी संतोषी प्रवृति के कारण ज्यादा परेशान नही होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसाय की स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। स्वसन संबंधित विकार बनेगा।

    Bottom Post Ad

    Trending News