उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया:-- पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना दुबहर पुलिस को मिली सफलता।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव मय हमराह जनेश्वर मिश्र सेतु पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, चेकिंग के दौरान अनिल राजभर पुत्र चन्द्रिका राजभर निवासी ग्राम अहिरपुरा, थाना रसड़ा, जनपद बलिया को 96 अदद बन्टी बबली देशी शराब प्रत्येक पाउच 200ml अवैध शराब कुल मात्रा 19ली0 200मिली0 के साथ बुधवार की शाम हिरासत में ले लिया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 091/2025 धारा 60(1) आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार यादव, कांस्टेबल आनन्द कुमार यादव थाना दुबहर, बलिया रहे।