Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Big News:चोरी/आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस बरामद

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 



    नगरा बलिया:---थाना नगरा जनपद बलिया पुलिस द्वारा चोरी/आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .303 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद ।

     पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री आलोक कुमार गुप्ता व श्री कौशल पाठक थानाध्यक्ष नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता ।    
             उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.06.2025 को प्रार्थी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैने कृषि विभाग से सिचाई हेतु अनुदान पर 02 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया था, जिसे रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा सोलर पैनल चोरी कर लिया गया है । मैने काफी प्रयास किया लेकिन  पता नही लगा पाया। इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 158/2025 धारा 303(2), BNS पंजीकृत कर  अभियुक्त की गिरफ्तारी/बरामदगी के लिए टीमे लगा दी गई थी।
                   इसी क्रम में दिनांक 30.06.2025 को थाना नगरा पुलिस टीम के  उ0नि0 शोभनाथ यादव मय हमराह हे0का0 सुदर्शन, हे0का0 रत्नेश कुमार व का0 उमेश साहनी के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मुकदमा उपरोक्त में मामूर थे, कि मुकबिरी सूचना पर अभियुक्त *संजय कुमार उर्फ रिंकू पुत्र अरूण कुमार ग्राम चाडी सराय संभल थाना नगरा जिला बलिया उम्र करीब 24 वर्ष* को डिहवा चट्टी  के पास से समय करीब 21.40 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से  400/  रू0 तथा 01 अदद अवैध तमंचा .303 बोर  व 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर तथा 01 मो0 साइकिल बरामद हुआ । 

    पूछताछ विवरण-
    अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि दिनांक-06.06.25 की रात्रि में मैने मलप हरसेनपुर घोघरा में ट्यूबेल के ऊपर लगे सोलर पैनल प्लेट को चुरा लिया था, जिसको मैं बेच दिया हूँ,  उसका कुछ पैसा खर्च हो गया है, शेष बचा हुआ 400 रूपया है । जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 158/2025 धारा 303(2), BNS पंजीकृत है।
              पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर पूर्व से पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2025 में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई, तथा अभियुक्त कब्जे से अवैध शस्त्र एवं कारतूस की बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 168/2025 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया, अभियुक्त उपरोक्त से बरामद शुदा वाहन को अन्तर्गत धारा 207 MV Act के तहत सीज की कार्यवाही की गयी। तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया ।   
    पंजीकृत अभियोग-
    1. मु0अ0स0 168/2025 धारा 7/25 आर्म्स एक्ट थाना नगरा बलिया   ।
     अनावरित अभियोग-
    2. मु0अ0सं0 158/2025 धारा 303(2) बढ़ोत्तरी धारा 317(2) BNS थाना नगरा  बलिया। 
    गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
    1. संजय कुमार उर्फ रिंकू पुत्र अरूण कुमार ग्राम चाडी सराय संभल थाना नगरा जिला बलिया उम्र करीब 24 वर्ष
    बरामदगी विवरण-
    1. 01 अदद देशी तमंचा .303 बोर
    2. 01 अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर 
    3. कब्जे से 400 रुपये नगद 
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
    1. थानाध्यक्ष श्री कौशल पाठक थाना नगरा जनपद बलिया 
    2. उ0नि0 श्री शोभनाथ यादव थाना नगरा जनपद बलिया
    3. हे0का0 रत्नेश कुमार  थाना नगरा जनपद बलिया 
    4. हे0कां0 सुदर्शन थाना नगरा जनपद बलिया
    5. का0 उमेश साहन  थाना नगरा जनपद बलिया

    Bottom Post Ad

    Trending News