उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:--रिजर्वेशन ट्रेन टिकट के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी............
✅ 1. कन्फर्म टिकट (Confirmed Ticket) रद्द करने के नियम:
48 घंटे से अधिक समय पहले रद्द करने पर:
किराए से निम्नलिखित कटौती की जाती है:
•SECOND CLASS : ₹60
•SLEEPER : ₹120
•AC 3 Tier: ₹180
•AC 2 Tier: ₹200
AC First Class/Executive: ₹240
48 घंटे से 12 घंटे के बीच रद्द करने पर:
कुल किराए का 25% कटौती
12 घंटे से 4 घंटे पहले तक (ट्रेन के प्रस्थान समय से):
कुल किराए का 50% कटौती
ट्रेन छूटने के बाद रद्द नहीं किया जा सकता।
✅ 2. वेटिंग लिस्ट (Waiting List) टिकट:
अगर टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है और यात्री ने चार्ट बनने से पहले रद्द किया है, तो ₹60 प्रति यात्री कटौती के बाद शेष राशि वापस की जाती है।
✅ 3. RAC टिकट (Reservation Against Cancellation):
चार्ट बनने से पहले रद्द करने पर ₹60 की कटौती होती है।
चार्ट बनने के बाद कोई रिफंड नहीं।
✅ 4. ई-टिकट (IRCTC से बुक किया गया):
कन्फर्म टिकट: चार्ट बनने के बाद ऑनलाइन रद्द नहीं किया जा सकता। "टिकट नहीं लिया" (TDR) फॉर्म भरकर रिफंड का दावा किया जा सकता है।
वेटिंग टिकट: चार्ट बनने से पहले स्वतः रद्द हो जाता है, और राशि वापस मिलती है।
✅ 5. ट्रेन रद्द होने पर:
अगर ट्रेन रद्द हो जाती है, तो पूरा किराया बिना किसी कटौती के वापस मिलता है।
ई-टिकट के लिए कोई कार्रवाई नहीं करनी होती, राशि अपने आप वापस आती जाती है,.....