Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    Rashifal:दैनिक राशिफल हिन्दू पंचांग वैदिक पंचांग चतुर्मास व्रत की महिमा जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल‌ जानिएं : आचार्य पंडित चिंताहरण पांडेय

    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार 
    इनपुट: विवेकानंद पांडेय 


    ब्रह्मपुर बक्सर बिहार :---आज दिनांक - 04 जुलाई 2025दिन -  शुक्रवार
    🌤️ विक्रत संवत 2082 (गुजरात-महाराष्ट्र अनुसार 2081)
    🌤️ शक संवत -1947
    🌤️ अयन - दक्षिणायन
    🌤️ ऋतु - वर्षा ॠतु
    🌤️ मास - आषाढ
    🌤️ पक्ष - शुक्ल
    🌤️ तिथि - नवमी शाम 04:31 तक तत्पश्चात दशमी
    🌤️ नक्षत्र - चित्रा शाम 04:50 तक तत्पश्चात स्वाती
    🌤️ योग - शिव शाम 07:36 तक तत्पश्चात सिद्ध
    🌤️ राहुकाल - सुबह 11:03 से दोपहर 12:43 तक
    🌤️ सूर्योदय - 06:02
    🌤️ सूर्यास्त -  07:23
    👉 दिशाशूल - पश्चिम दिशा मे
    🚩 व्रत पर्व विवरण - 
    💥 विशेष - नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
             
     🌞  वैदिक पंचांग 🌞🌷 चतुर्मास व्रत की महिमा🌷
    ➡ गतांक से आगे........
    🙏🏻 चतुर्मास में विशेष रूप से जल की शुद्धि होती है। उस समय तीर्थ और नदी आदि में स्नान करने का विशेष महत्त्व है। नदियों के संगम में स्नान के पश्चात् पितरों एवं देवताओं का तर्पण करके जप, होम आदि करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है। ग्रहण के समय को छोड़कर रात को और संध्याकाल में स्नान न करें । गर्म जल से भी स्नान नहीं करना चाहिए। गर्म जल का त्याग कर देने से पुष्कर तीर्थ में स्नान करने का फल मिलता है।
    🙏🏻 जो मनुष्य जल में तिल और आँवले का मिश्रण अथवा बिल्वपत्र डालकर ॐ नमः शिवाय का चार-पाँच बार जप करके उस जल से स्नान करता है, उसे नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है। बिल्वपत्र से वायु प्रकोप दूर होता है और स्वास्थ्य की रक्षा होती है।
    🙏🏻 चतुर्मास में जीव-दया विशेष धर्म है। प्राणियों से द्रोह करना कभी भी धर्म नहीं माना गया है। इसलिए मनुष्यों को सर्वथा प्रयत्न करके प्राणियों के प्रति दया करनी चाहिए। जिस धर्म में दया नहीं है वह दूषित माना गया है। सब प्राणियों के प्रति आत्मभाव रखकर सबके ऊपर दया करना सनातन धर्म है, जो सब पुरुषों के द्वारा सदा सेवन करने योग्य है।
    🙏🏻 सब धर्मों में दान-धर्म की विद्वान लोग सदा प्रशंसा करते हैं। चतुर्मास में अन्न, जल, गौ का दान, प्रतिदिन वेदपाठ और हवन – ये सब महान फल देने वाले हैं।
    🙏🏻 सतकर्म , सत्कथा, सत्पुरुषों की सेवा, संतों के दर्शन, भगवान विष्णु का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और दान में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में दुर्लभ बतायी गयी है। चतुर्मास में दूध, दही, घी एवं मट्ठे का दान महाफल देने वाला होता है। जो चतुर्मास में भगवान की प्रीति के लिए विद्या, गौ व भूमि का दान करता है, वह अपने पूर्वजों का उद्धार कर देता है। विशेषतः चतुर्मास में अग्नि में आहूति, भगवद् भक्त एवं पवित्र ब्राह्मणों को दान और गौओं की भलीभाँति सेवा, पूजा करनी चाहिए।
    🙏🏻 पितृकर्म (श्राद्ध) में सिला हुआ वस्त्र नहीं पहनना चाहिए। जिसने असत्य भाषण, क्रोध तथा पर्व के अवसर पर मैथुन का त्याग कर दिया है, वह अश्वमेघ यज्ञ का फल पाता है। असत्य भाषण के त्याग से मोक्ष का दरवाजा खुल जाता है। किसी पदार्थ को उपयोग में लाने से पहले उसमें से कुछ भाग सत्पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए। जो धन सत्पात्र ब्राह्मण को दिया जाता है, वह अक्षय होता है। इसी प्रकार जिसने कुछ उपयोगी वस्तुओं को चतुर्मास में त्यागने का नियम लिया हो, उसे भी वे वस्तुएँ सत्पात्र ब्राह्मण को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से वह त्याग सफल होता है।
    🙏🏻 चतुर्मास में जो स्नान, दान, जप, होम, स्वाध्याय और देवपूजन किया जाता है, वह सब अक्षय हो जाता है। जो एक अथवा दोनों समय पुराण सुनता है, वह पापों से मुक्त होकर भगवान विष्णु के धाम को जाता है। जो भगवान के शयन करने पर विशेषतः उनके नाम का कीर्तन और जप करता है, उसे कोटि गुना फल मिलता है।
    🙏🏻 देवशयनी एकादशी के बाद प्रतिज्ञा करना कि ”हे भगवान ! मैं आपकी प्रसन्नता के लिए अमुक सत्कर्म करूँगा।” और उसका पालन करना इसी को व्रत कहते हैं। यह व्रत अधिक गुणों वाला होता है। अग्निहोत्र, भक्ति, धर्मविषयक श्रद्धा, उत्तम बुद्धि, सत्संग, सत्यभाषण, हृदय में दया, सरलता एवं कोमलता, मधुर वाणी, उत्तम चरित्र में अनुराग, वेदपाठ, चोरी का त्याग, अहिंसा, लज्जा, क्षमा, मन एवं इन्द्रियों का संयम, लोभ, क्रोध और मोह का अभाव, वैदिक कर्मों का उत्तम ज्ञान तथा भगवान को अपने चित्त का समर्पण – इन नियमों को मनुष्य अंगीकार करे और व्रत का यत्नपूर्वक पालन करे।*
    समाप्त........
    🌷 (पद्म पुराण के उत्तर खंड, स्कंद पुराण के ब्राह्म खंड एवं नागर खंड उत्तरार्ध से संकलित)
    🙏🏻 
    जुलाई पंचक 2025 तिथि

    पंचक आरंभ: जुलाई 13, 2025, रविवार को शाम 06:53 बजे
    पंचक अंत: जुलाई 18, 2025, शुक्रवार को तड़के सुबह 03:39 बजे

           
     🌞  वैदिक पंचांग  🌞एकादशी
    आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि प्रारम्भ - 5 जुलाई 2025, को शाम 06:58 बजे
    व्रत आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि समाप्त - 6 जुलाई 2025, को रात 09:14 बजे
    एकादशी 
     20 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 21 जुलाई को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर समाप्त होगी। व्रत  21 जुलाई को कामिका एकादशी

    जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष !

    दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
     
    शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
    शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
    शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
    ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
    शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
     
    जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :


    मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं


    मेष (Aries)स्वभाव: उत्साही 
    राशि स्वामी: मंगल 
    शुभ रंग: लाल
    मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। राजनीति में आप थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाएं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी बहसबाजी होने की संभावना है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अपने कर्जो को भी उतारने के बारे में सोचना होगा। आपको सेहत संबंधित यदि कोई समस्या हो, तो आप उसे  नजरअंदाज बिल्कुल ना करें। कोई पुराना लेनदेन पूरा हो सकता है। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा।

    वृषभ (Taurus)स्वभाव:  धैर्यवान
    राशि स्वामी: शुक्र 
    शुभ रंग: सफेद
    वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में सोच विचारकर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, तो पारिवारिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

    मिथुन (Gemini)स्वभाव:  जिज्ञासु
    राशि स्वामी: बुध
    शुभ रंग: हरा 
    आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिन्हें आपको पहचाना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी संतान से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपकी आय के बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

    कर्क (Cancer)स्वभाव:  भावुक
    राशि स्वामी: चंद्र
    शुभ रंग: सफेद
    आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से काम को लेकर सलाह लेनी होगी। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा ध्यान देंगे और रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

    सिंह राशि (Leo)स्वभाव:  आत्मविश्वासी
    राशि स्वामी: सूर्य
    शुभ रंग: पीला
    सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको किसी समस्या को छोटा नहीं समझना है और अपने कामों में ढील बिल्कुल न दें। आप अपने कामों को लेकर यदि लापरवाही दिखाएंगे, तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी को लेकर कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी।

    कन्या (Virgo)स्वभाव:  मेहनती
    राशि स्वामी: बुध
    शुभ रंग: हरा
    आज का दिन आपके लिए किसी नए घर की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपको संतान की पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखें। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करनी होगी। आप अपनी आवश्यकताओं को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे और जीवनसाथी प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई लेनदेन चुकता होगा।

    तुला (Libra)स्वभाव:  संतुलित
    राशि स्वामी: शुक्र
    शुभ रंग: गुलाबी, सफेद
    आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। जीवनसाथी से किए हुए वादे को आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। परिवार में किसी नए-मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि कोई लड़ाई -झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है।

    वृश्चिक (Scorpio)स्वभाव:  रहस्यमय
    राशि स्वामी: मंगल
    शुभ रंग: लाल
    आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर होने वाला है। आप अपने कामों पर ध्यान देंगे। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजर अंदाज कर सकते हैं। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे और आपने यदि किसी नए काम की शुरुआत की थी, तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी। माताजी से आपकी अच्छी बनेगी। 

    धनु (Sagittarius)स्वभाव:  दयालु
    राशि स्वामी: गुरु 
    शुभ रंग: पीला
    आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपको किसी पैतृक संपति की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन आपको किसी सरकारी काम को  लेकर समस्या खड़ी हो सकती है, जो आपकी किसी से सलाह लेकर ही समाप्त होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मकर (Capricorn)स्वभाव:  अनुशासित
    राशि स्वामी: शनि
    शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को पूरा करने में समस्या आएगी और प्रॉपर्टी को लेकर भी कोई डील अटक सकती है, लेकिन आप अपने धन का लेनदेन थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करें और कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने मे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने होंगे।

    कुंभ ( Aquarius)स्वभाव:  मानवतावादी
    राशि स्वामी: शनि
    शुभ रंग: नीला
    आज का दिन आपके लिए टेंशनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन भरपूर रहेगी। जीवनसाथी से आप अपने पारिवारिक बिजनेस को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बड़े सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी प्रॉपर्टी संबंधित मामले को भी मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर ही करें और किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।

    मीन (Pisces)स्वभाव: संवेदनशील
    राशि स्वामी: बृहस्पति 
    शुभ रंग: सफेद
    आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको धोखा दे सकता है, इसलिए आपको अपनी आंख व कान खुले रखने होंगे। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा

    Bottom Post Ad

    Trending News