Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    News:महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक

    उत्तर प्रदेश  जनपद बलिया
    इनपुट: हिमांशु शेखर 
    बलिया उत्तरप्रदेश:---महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक
    जनपद के विभिन्न विद्यालयों व प्रमुख चौराहों/स्थानों पर संवाद कर दी गयी जानकारी।
    उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "मिशन शक्ति फेज-5.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों एवं एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों तथा मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों, कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा संसाधनों के प्रति जागरूक किया।
    महिला सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबरों* वीमेन पावर लाइन – 1090
    महिला हेल्पलाइन – 181
    पुलिस आपात सेवा – 112
    सीएम हेल्पलाइन – 1076
    स्वास्थ्य सेवा – 102
    एम्बुलेंस – 108
    साइबर हेल्पलाइन – 1930 की जानकारी दी गई एवं पंपलेट वितरित किए गए:-


    Bottom Post Ad

    Trending News