उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
बलिया:--पवित्र कार्तिक मास में गंगा स्नान को आए स्नानार्थियों में महिलाओं की सुविधा के लिए मदद संस्थान ने एक अनोखी और सार्थक पहल की है। महर्षि भृगु के क्षेत्र में कार्तिक मास में खासकर पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व बतलाया गया है। दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान को आते हैं। साथ ही स्थानीय लोग पूरे कार्तिक मास गंगा स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।
स्नानार्थियों में महिलाओं की सुविधा के लिए मदद संस्थान ने विभिन्न गंगा घाटों पर महिलाओं को वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम का अस्थाई निर्माण कराया है। जिसमें महिलाएं गंगा स्नान के बाद अपना वस्त्र बदल सके। मदद संस्थान के इस पहल की लोगों ने सराहना की।
इस अभियान में मुख्य रूप से संस्थान के अध्यक्ष अखिलानंद तिवारी, प्रियम्वद दुबे, जितेंद्र उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, शंकर प्रसाद चौरसिया, अभय गिरी, राधेश्याम सिंह सहित अनेक लोगों ने अपना श्रमदान दिया।

TREND