Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सपा युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने सेवा शिविर का किया उद्घाटन


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट: धीरज यादव 
    *बलिया:--* कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजवादी युवजन सभा की ओर से निःशुल्क सहायता सेवा शिविर  का आयोजन किया गया।  शिविर का उद्घाटन समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शिविर के दौरान गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं के बीच दवा, पानी एवं चाय का वितरण किया गया।
    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने कहा कि गंगा स्नानार्थियों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य का काम नहीं। समाजवादी विचारधारा का मूल उद्देश्य ही सेवा और सहयोग है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का अपना एक पौराणिक महत्व है। उन्होंने कहा कि युवजन सभा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भागीदारी निभा रही है और आगे भी जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। शिविर में युवजन सभा के कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सक्रिय रूप से मौजूद रहे,।
    इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्मण गुप्ता, राजकुमार पांडेय, जमाल आलम, रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, कामेश्वर यादव, अकमल नइम खान, धनजी यादव, अशोक पांडेय, श्रीकांत गिरी, रोहित चौबे, सुनील गिरी, सौरभ यादव , प्रशांत यादव , उपेंद्र गिरी, इरशाद अली, प्रियांशु तिवारी, मुकेश यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष ओझा ने किया।

    Bottom Post Ad

    Trending News