उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
बलिया:--बुधवार को उ0प्र0 मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स रेसीपी विकास एवं उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम/जनपद स्तरीय मिलेट्स मेला का आयोजन आफिसर्स क्लब, बलिया में राज्य सभा सांसद मा0 नीरज शेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जनपद के मिलेट्स के विभिन्न उत्पादों को तैयार करने वाले कुल 13 प्रतिभागियों के द्वारा श्रीअन्न से बने व्यजंनों को तैयार करते हुवे निर्णायक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। व्यंजनों को जांचने एवं परखने के पश्चात समिति की द्वारा श्रीमती शारदा देवी, मां गायत्री स्वयं सहायता समूह बहादुरपुर को सांवा की खीर की रेसीपी हेतु प्रथम पुरस्कार, श्रीमती कृष्णा चौधरी वैभव स्वंय सहायता समूह, अखार को सांवा का पोहा की रेसीपी हेतु द्वितीय पुरस्कार, एवं श्रीमती रिंकी ठाकुर अनुराधा स्वयं सहायता समूह दुबहड़ को बाजरे की बर्फी की रेसीपी हेतु तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
मिलेट्स के गुणों के बारे में जानकारी रखने वालों के मध्य प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रम के उपरान्त विजेता कु0 रूबी वर्मा को प्रथम, अनुष्का तिवारी को द्वितीय पुरस्कार एवं कृष कुमार गुप्ता तथा आर्यन कुमार पाण्डेय को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मेले में उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन, गन्ना विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाया गया।
कार्यक्रम में मा0 सांसद नीरज शेखर के द्वारा मिलेट्स को बढावा देने एवं बलिया जिले की पहचान चने के सत्तू को एक जिला एक उत्पाद के अन्तर्गत क्षेत्राच्छादन बढ़ाये जाने हेतु उपस्थित कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। मेले में विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रतिनिधि मा0 परिवहन राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) एवं मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज के साथ भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष संन्तोष कुमार पाण्डेय, किसान संघ बलिया के अध्यक्ष अखिलेश सिंह अग्रणी कृषक सन्तोष कुमार सिंह, सुरेश सिंह, धीरेन्द्र शर्मा, भुवन मोहन पाण्डेय आदि किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक उप कृषि निदेशक मनीष कुमार सिंह के साथ जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी उपस्थित रहे।

TREND