Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा में 'नवारंभ उत्सव' के साथ नए शैक्षिक सत्र का भव्य आगाज


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- शिक्षा क्षेत्र दुबहर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा में बुधवार को शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु 'नवारंभ उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
     विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सामूहिक सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। आंगनबाड़ी बाल वाटिका से आए नए बच्चों का विद्यालय परिवार द्वारा पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उन्हें मिठाई वितरित की गई। उत्सव के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक कविताएं, गीत और प्रेरणादायक कहानियां सुनाईं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती माद्री सिंह ने बाल वाटिका के उद्देश्यों और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए सरकारी विद्यालयों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बारे में बताया और अधिक से अधिक नामांकन बढ़ाने की अपील की।
     इस अवसर पर मुख्य रूप से इंदू भूषण मिश्रा, सोनी सिंह, जूली राय, रागिनी दुबे, आशीष उपाध्याय, रणजीत सिंह, बिंदु पांडेय, अर्चना तिवारी, कंचन चंद्रा सहित भारी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News