Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा झंडा : रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन


    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 

    दुबहर, बलिया:-- क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों पर शनिवार की सुबह तिरंगा झंडा फहराया गया। कई विद्यालयों में राष्ट्रगान के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। और मिठाइयां बांटी गई। 
    इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माद्री सिंह ने ध्वजारोहण कर बच्चों में मिष्ठान का वितरण करवाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर माद्री सिंह, इन्दुभूषण मिश्र, रीमा रानी सिंह, जूही राय, सोनी सिंह, रागिनी दुबे, रणजीत सिंह, बिंदु पांडेय, डिंपल सिंह आदि मौजूद रहे।
     वहीं पंजाब नैशनल बैंक- शाखा अखार परिसर में सह प्रबंधक पल्लव कुमार पांडेय ने शान ने तिरंगा झंडा फहराया। उपस्थित लोगों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रगान गाया, और भारत माता के जमकर जयकारे लगाए। लोगों में मिठाइयां बांटी गई। इस मौके पर सह प्रबंधक पल्लव कुमार पांडेय, डॉ. सुरेशचंद्र, बंटी सिंह, विश्वनाथ पांडेय, हिमांशु गुप्ता एडवोकेट, अनुभव मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद, शिवजी गिरी, संजय जायसवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    उधर बाबा साधुचरण शिक्षण  संस्थान नगवां में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मंगल पांडेय विचार मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने आन, बान, शान, तिरंगा झंडा शान से फहराया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की धूम रही। बच्चों ने गीतों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों में राष्ट्र प्रेम का जोश भर दिया। इस दौरान शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापिका प्रियदर्शिका सिंह एवं धनीश पाठक ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि कृष्णकांत पाठक एवं विशिष्ट अतिथि बाबा राधेश्याम पाठक को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन के बाद बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया।

    Bottom Post Ad

    Trending News