Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    ओझवलिया गांव के पूर्व प्रधान स्व0 बालेश्वर दुबे एवं उनकी पत्नी स्व0 चंद्रावती देवी की स्मृति में किया गया कंबल का वितरण



    उत्तर प्रदेश बलिया 
    इनपुट:धीरज यादव 


    दुबहर, बलिया:--सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में शुक्रवार को ओझवलिया बाजार में जन-जन में लोकप्रिय पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय पं0 बालेश्वर दुबे एवं उनकी धर्मपरायण पत्नी स्व0 चन्द्रावती देवी के पावन स्मृति में पुण्यतिथि पर सैकड़ों जरुरतमंदों में कम्बल एवं मिष्ठान का वितरित किया गया। इसके पूर्व तैल चित्र पर लोगों ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति ने कहा कि असहाय, जरूरतमंदों की सेवा से बढ़ कर कोई धर्म नहीं है। नर की सेवा ही नारायण की सेवा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि लगातार पांच बार के प्रधान, विकास पुरुष पं0 बालेश्वर दुबे विलक्षण व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति थे। वे पूरे गांव को अपना समझते थे। वे ईमानदार, कर्मठ, उदार, और लोगों की भलाई के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर करने वाले युगपुरुष थे।
    ग्राम पंचायत पिपरा के प्रधान प्रतिनिधि एवं शिक्षक अमित दुबे ने कहा कि क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय, प्रातः स्मरणीय, परम पूज्य पं0 बालेश्वर दुबे का प्रेरणादाई व्यक्तित्व एवं कृतित्व हम सभी को प्रेरित करता है और करता रहेगा। उनके विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम का संचालन आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के प्रबंधक सुशील कुमार दुबे ने किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक स्व0 बालेश्वर दुबे के पुत्र पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर दुबहर के ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजीत तिवारी, दोपहीं के पूर्व प्रधान मोहन जी दुबे, नर्वदेश्वर मिश्रा, पंकज दुबे, अक्षयबर मिश्र, गुप्तेश्वर मिश्र, प्रियेश तिवारी, आशुतोष ओझा, पिंटू राय, सोनू दुबे, वीरेंद्र दुबे, सुरेन्द्र दुबे, डॉ अभिषेक वर्मा, अक्षय कुमार, मुख्तार अंसारी, रजत विराट गुप्ता, धर्मेन्द्र राय, सोनू पाण्डेय, डब्लू दुबे, मुकेश मिश्र, डब्लू तिवारी, अंजनी पाठक, एडवोकेट कुलदीप दुबे, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

    Bottom Post Ad

    Trending News