उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
उभांव बलिया उत्तरप्रदेश:----थाना उभाँव जनपद बलिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद । पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना उभाँव पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 19.01.2025 को थाना उभाँव प्र0 नि0 श्री विपिन सिंह व उ0 नि0 सुभाष यादव, हे0 का0 सुधीर यादव, का0 अच्छेलाल, का0 पंकज सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए कस्बा बेल्थरा रोड में मौजूद थे, कि मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए सिकन्दरपुर ककरासों मार्ग से *अभियुक्त अनीश कुमार पुत्र अवधेश राम निवासी नवानगर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया* को समय करीब 1.25 AM बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर चालू हालात में व 01 अदद जिंदा कारतूस .0315 बोर बरामद किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग
1.मु0अ0सं0 18/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उभाँव जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1. अनीश कुमार पुत्र अवधेश राम नि0 नवानगर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
बरामदगी-
1. 01 अदद नाजायज तमंचा .315 बोर
2. 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्र0नि0 श्री विपिन सिंह थाना उभाँव जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री सुभाष यादव थाना उभांव बलिया
3. हे0 का0 सुधीर यादव थाना उभांव जनपद बलिया
4. का0 अच्छेलाल उभांव जनपद बलिया
5. का0 पंकज सिंह थाना उभांव बलिया

TREND