उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता
फेफना बलिया उत्तरप्रदेश:---थाना फेफना, जनपद- बलिया द्वारा नौकरी के नाम धोखाधड़ी करने वाला 01 नफर वांछित अभियुक्त व 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी सदर श्री श्यामकान्त के कुशल नेतृत्व में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 23.01.2025 को थाना फेफना पुलिस टीम के उ0नि0 श्री इस्तेखार अहमद मय हमराह का0 हरिशचन्द्र व महिला हे0का0 आभा सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित वारण्टी मे सागरपाली में मौजूद थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 286/24 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त राजीव रत्न पाण्डेय उर्फ पिण्टू पुत्र ह्रदयानन्द पाण्डेय निवासी रट्टूचक थाना फेफना जनपद बलिया व इन्दु पाण्डेय पत्नी शतुरंजय पाण्डेय ग्राम डिहवा चकरा थाना नगरा जनपद बलिया हा0मु0 विजयीपुर नई बस्ती थाना कोतवाली बलिया को शिवजी ठाकुर के मकान के पास समय करीब 17.05 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा गया ।
सम्बन्धित अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 286/24 धारा 406/419/420/467/468/471 भादवि थाना फेफना जनपद बलिया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1. राजीव रत्न पाण्डेय उर्फ पिण्टू पुत्र ह्रदयानन्द पाण्डेय निवासी रट्टूचक थाना फेफना जनपद बलिया
2. इन्दु पाण्डेय पत्नी शतुरंजय पाण्डेय ग्राम डिहवा चकरा थाना नगरा जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री इस्तेखार अहमद थाना फेफना जनपद बलिया
2. का0 हरिशचन्द्र थाना फेफना जनपद बलिया
3. म0हे0का0 आभा सिंह थाना फेफनाजनपद बलिया ।

TREND