उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
हल्दी बलिया उत्तरप्रदेश:-----थाना हल्दी जनपद बलिया पुलिस द्वारा जान से मारने की नियत से हमला करने वाला 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 उस्मान के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 27.01.2025 को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ0नि0 श्री सुनील कुमार मय हमराह हे0का0 संतोष मिश्रा, का. अभय कुमार सिंह के साथ देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिए मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 मु0अ0स0-0018/25 धारा 109, 352 बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम बलेसरा थाना गड़वार जिला बलिया को भरसौता पेट्रोल पम्प के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया जिसकी जमातलाशी में उसके पास से 01 अदद नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।
सबंधित अभियोग-
1. मु0अ0स0-0018/25 धारा 109, 352 भा0न्या0सहिंता व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हल्दी जनपद बलिया
अभियुक्त का नाम व पता-
1. मोहित सिंह पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम बलेसरा थाना गड़वार जिला बलिया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना- हल्दी, जनपद -बलिया
2. हे0का0 संतोष मिश्रा थाना -हल्दी,जनपद -बलिया
2. 3.का0 अभय कुमार सिंह थाना- हल्दी -बलिया

TREND