उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
इनपुट: हिमांशु शेखर
बलिया उत्तरप्रदेश:---पुलिस महानिदेशक उ0प्र0, लखनऊ द्वारा चलाये जा रहे अभियान “OPERATION CONVICTION” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप हत्या के मामले में मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश बलिया द्वारा दोषी करार देते हुए 01 नफर अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास व 20,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
दिनांक- 24.01.2025 को बलिया पुलिस के मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन शाखा के प्रभावी पैरवी से थाना नगरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 127/2016 धारा-302,376 भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में आरोपित 01 नफर अभियुक्त खालिद अंसारी उर्फ झगडू पुत्र शमीम अंसारी निवासी इसारी सलेमपुर थाना नगरा जनपद बलिया* को मा0 न्यायालय सत्र न्यायाधीश बलिया द्वारा- धारा 302 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को आजीवन सश्रम कारावास एवं 10,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्तों को 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा।
धारा 376 भादवि में दोषसिद्ध पाते हुये अभियुक्त को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10,000/- रू0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को 03 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा ।
अभियोजन अधिकारी- ADGC श्री सुधीर कुमार मिश्रा

TREND