उत्तर प्रदेश बलिया
इनपुट: धीरज यादव
दुबहर, बलिया:--क्षेत्र के अखार ढाला स्थित हनुमान मंदिर वर्षगांठ के उपलक्ष में 24 घंटे का लोक कल्याणार्थ अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति सोमवार की शाम आरती एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न हो गई।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अनेक प्रसिद्ध कीर्तन कलाकारों द्वारा 24 घंटे तक श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक विभिन्न धुनों में हरेराम हरेकृष्ण नाम का संकीर्तन किया गया। वार्षिकोत्सव में पंडित धनंजय कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मुख्य यजमान वीरेंद्र नाथ पाठक एवं अशोक गुप्ता के हाथों विधिवत पूजन संपन्न कराई। आरती के उपरांत आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बच्चन जी प्रसाद, हीरालाल गुप्ता, डॉ0 राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र नाथ चौबे, डब्लू पाठक, गुड्डू पाठक, अरुण सिंह, आलोक चौबे, दीपक सोनी, कमला सिंह, संजय जायसवाल, रामाशंकर प्रसाद, रंजीत सिंह, स्वामीनाथ सिंह, प्रभु श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

TREND