उत्तर प्रदेश अयोध्या
इनपुट: संतोष मिश्रा
उत्तर प्रदेश अयोध्या :---रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब,बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने राम लला के दरबार में लगाई हाजिरी, सूत्रों के अनुसार 15 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं पहुंचे है अयोध्या,बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या से संपर्क मार्ग वीआईपी गेट नंबर 3 से किया गया निकासी, श्रद्धालुओं के लिए खोला गया गेट नंबर 3 भी ,प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती, बाईपास पर भी लगा है कई किलोमीटर लंबा जाम। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने दर्शन का समय बढ़ाया अब रामलला के दर्शन सुबह 5:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन बड़ी ही मुस्तैदी के साथ चप्पे-चप्पे पर नजर गड़ाए हुए हैं। बिहार से आए कुछ लोगों के मोबाइल भूल बस लाकर से दूसरे के हाथ में चला गया था जिसे फोन करके रानो पाली चौकी पर जमा कराया गया और वहां से बिहार से आए हुए श्रद्धालुओं को बुलाकर मोबाइल उनके सुपुर्द किया गया। अपना सामान प्रकार श्रद्धालुओं ने पुलिस प्रशासन की प्रशंसा की।

TREND