Type Here to Get Search Results !

custum trend menu

Stories

    राजसूय महायज्ञ के समापन व सन्त ईश्वरदास उर्फ मौनी बाबा के समाधि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, किया गया निरीक्षण

    उत्तर प्रदेश जनपद बलिया
    इनपुट: अमीत कुमार गुप्ता 


    बलिया उत्तरप्रदेश:---DIG महोदय आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा जनपद बलिया के थाना क्षेत्र सिकन्दरपुर में राजसूय महायज्ञ के समापन व सन्त ईश्वरदास उर्फ मौनी बाबा के समाधि कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शांति व्यवस्था/सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, किया गया निरीक्षण।

    शांति / सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्म0गण को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

    DIG महोदय द्वारा थाना सिकन्दरपुर का भी किया गया औचक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।

    उल्लेखनीय है कि प्रभारी निरीक्षक सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अपनी रिपोर्ट दिनांकित 18.01.2025 द्वारा अवगत कराया गया था कि दिनांक 19/20.01.2024 को थाना सिकन्दरपुर में राजसूय महायज्ञ के समापन व परम सन्त ईश्वरदास ऊर्फ मौनी बाबा के समाधि कार्यक्रम सम्पन्न किया जाना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में दर्शानार्थियों की लगभग 50,000 (पच्चास हजार) से 100000 (एक लाख) तक की संख्या में भीड़ होने की सम्भावना है। जिसके दृष्टिगत कानून व्यवस्था व यातायात तथा भीड़ नियंत्रण व सम्पूर्ण कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्र0नि0 सिकन्दरपुर बलिया द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी थी जिसके दृष्टिगत श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा जनपद बलिया के  साथ ही जनपद मऊ से भी फोर्स की मांग कर शांति व्यवस्था ड्यूटी लगायी गयी थी।

     पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक बलिया के पर्येवेक्षण में भारी फोर्स की तैनाती की गयी थी जिसमें क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर, क्षेत्राधिकारी रसड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी बैरिया को विशेष रूप से लगाया गया था । उक्त कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आज दिनांक 19.01.2025 को श्रीमान् DIG आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ द्वारा कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर निरीक्षण कियागया तथा निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश गये ।
    तत्पश्चात DIG महोदय द्वारा कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर थाना सिकन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया व संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

    Bottom Post Ad

    Trending News